If you want to act to put an end to bullying, here are a few resources and other helpful information in your language to show you how.
धौंस जमाना किसी व्यक्ति के प्रति लक्षित आक्रामक या चोट पहुंचाने वाला व्यवहार है जिसका उद्देश्य उस व्यक्ति में एकाकीपन की भावना उत्पन्न करना होता है। धौंस जमाने के कई रूप हो सकते हैं और आप व्यवहार के इन सामान्य प्रकारों पर ध्यान देकर उन्हें पहचान सकते हैं।
मौखिक रूप से धौंस जमाने का संबंध निकृष्ट स्तर की बातों को कहने या लिखने से है। इसमें शामिल हैं:
सामाजिक रूप से धौंस जमाने में किसी की प्रतिष्ठा या संबंधों को नुकसान पहुंचाना शामिल है। इसमें शामिल है:
शारीरिक रूप से धौंस जमाने में किसी व्यक्ति के शरीर या उसके स्वामित्व वाली वस्तुओं को चोट (नुकसान) पहुंचाना शामिल है। इसमें शामिल है:
साइबर बुलिंग (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) के जरिए धौंस जमाए जाने की घटना तब होती है, जब वह सोशल मीडिया, पाठ्य संदेशों, चैट, और वेबसाइट्स के जरिए जमाई जाती है। इसमें शामिल हैं:
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए धौंस जमाने को कैसे रोका और रिपोर्ट किया जाए, इसके लिए कई मददगार संसाधन हैं।
और अधिक जानकारी के लिए, “धौंस जमाना क्या है” और “Cyberbullying” (“इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए धौंस जमाना”), StopBullying.gov वेबपृष्ठ देखें।
ऐसा हर व्यक्ति मदद नहीं मांगेगा, जिस पर धौंस जमाई जा रही है। लेकिन, ऐसे कई लक्षण हैं जिन्हें कोई व्यक्ति अपने व्यवहार और मानसिक स्थिति के जरिए व्यक्त कर सकता है जिनके जरिए आपकी यह जानने में मदद मिल सकती है कि क्या उस पर धौंस जमाई जा रही है।
यदि आप जान रहे हैं कि कोई गंभीर संकट या खतरे में है, तो समस्या की उपेक्षा न करें। तत्काल सहायता प्राप्त करें।
और अधिक जानकारी के लिए “खतरे में कौन है?” के बारे में StopBullying.gov के वेबपृष्ठ पर देखें।
ऐसे कई तरीके हैं, जिनके जरिए आप सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
और अधिक जानकारी के लिए “अब सहायता प्राप्त करें” के बारे में StopBullying.gov वेबपृष्ठ देखें।
यदि आप देखते हैं कि किसी पर धौंस जमाई जा रही है, तो आप कई तरीकों से मदद कर सकते हैं:
दोस्त बनें:
उसे वहां से दूर जाने में मदद दें:
धौंस जमाने के मामले में दर्शक न बनें:
अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करें:
विश्वासपात्र वयस्कों को बताएं:
और अधिक जानकारी के लिए “मूक दर्शक से कुछ अधिक बनें” के बारे में StopBullying.gov वेबपृष्ठ देखें।
मुझे लगता है कि मुझ पर धौंस जमाई जा रही है
कोई मुझ पर ऑनलाइन या पाठ्य संदेशों के जरिए धौंस जमा रहा है
मुझ पर धौंस नहीं जमाई जाती, पर मेरे दोस्तों या सहपाठियों पर जमाई जाती है
मैं अपने स्कूल या समुदाय में धौंस जमाने को रोकने में मदद करना चाहता हूं
हमारी हम मजबूती से खड़े हों, टूलकिट को प्राप्त करें और धौंस जमाए जाने के विरोध में मजबूती से खड़े होने की प्रतिज्ञा करें।
अन्य संसाधनों में शामिल हैं:
और अधिक जानकारी के लिए “आप क्या कर सकते हैं” के बारे में StopBullying.gov वेबपृष्ठ देखें।
धौंस कहीं भी जमाई जा सकती है—यानी शहरों, उपनगरों, या ग्रामीण कस्बों में। माहौल के आधार पर, कुछ समूह जैसे कि समलैंगिक स्त्रियां, समलैंगिक पुरुष, उभयलिंगी, या लिंग परिवर्तन कराने वाले (LGBT) युवा, विकलांगता के शिकार युवा, इंग्लिश में सीमित दक्षता वाले युवा और सामाजिक अलगाव के शिकार युवा, जिनमें हाल में आप्रवास करने वाले समुदाय शामिल हैं – धौंस जमाए जाने के लक्ष्य बन सकते हैं।
आम तौर पर, धौंस जमाने वाले उन्हें निशाना बनाते हैं, जो:
यदि कोई इन श्रेणियों में आता है तो भी इसका यह मतलब नहीं है कि उस पर धौंस जमाई जाए। इसलिए स्कूल में धौंस जमाए जाने के बारे में बात करना आवश्यक है।
और अधिक जानकारी के लिए “किस पर जोखिम है?” के बारे में StopBullying.gov वेबपृष्ठ देखें।
धौंस जमाए जाने का प्रभाव सब पर पड़ सकता है, जिनमें वे सभी शामिल हैं जिन पर धौंस जमाई जाती है, जो धौंस जमाते हैं, और जो धौंस जमाए जाने के साक्षी होते हैं। माना जाता है कि धौंस जमाए जाने के परिणामस्वरूप व्यक्ति में मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, वह नशीले पदार्थों का सेवन कर सकता है और आत्महत्या भी कर सकता है।
जिन पर धौंस जमाई जाती है, उनके द्वारा इन स्थितियों को अनुभव किए जाने की संभावना है:
और अधिक जानकारी के लिए “धौंस जमाए जाने के प्रभाव” के बारे में StopBullying.gov वेबपृष्ठ देखें।
माता-पिता, परिवार के सदस्य औऱ देखभाल करने वाले अन्य वयस्क धौंस जमाए जाने को रोकने और उसके बारे में प्रतिक्रिया व्यक्त करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. यहां पर इस संबंध में कुछ सुझाव दिए गए हैं कि धौंस जमाए जाने के बारे में बच्चों और किशोरों से कैसे बात करें:
और अधिक जानकारी के लिए “धौंस जमाए जाने के बारे में कैसे बात करें?” के बारे में StopBullying.gov वेबपृष्ठ देखें।
#ActToChange सार्वजनिक जागरूकता पैदा करने वाला अभियान है, जो धौंस जमाए जाने (की घटनाओं) से निपटने के लिए, विशेष रूप से एशियाई अमेरिकी और प्रशांत महासागरीय [Asian American and Pacific Islander (AAPI)] समुदायों में कार्य कर रहा है।
स्कूलों में बच्चों और किशोरों पर धौंस जमाए जाने की घटनाएं पूरे देश में हो रही हैं। दुर्भाग्यवश, AAPI समुदायों के जिन युवाओं पर धौंस जमाई जाती है, उनमें से कई सांस्कृतिक, धार्मिक और/या भाषाई बाधाओं का सामना करते हैं जो उन पर धौंस जमाए जाने पर उनके लिए सहायता प्राप्त करने की राह में रुकावट पैदा करती है।
लेकिन यह जानना आवश्यक है कि:
इसके बारे में जाने। इसके बारे में बात करें। #ActToChange.